विक्रमादित्य सिंह का BJP पर तंज, कहा- ‘विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल रही भाजपा’

Published

हिमाचल: प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिसके कारण हिमाचल सरकार को भी काफी नुकसान पहुंचा। हिमाचल में हुई भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान वहां की सड़को को हुआ। जिसको लेकर हिमाचल सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को प्रदेश में आई आपदा के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि, प्रदेश की सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश के नेशनल हाईवे और सड़कों का एक बार निरीक्षण करें। जिसके बाद केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आग्रह को स्वीकार कर लिया है। खबर है कि 1 अगस्त को केंद्रीय परिवहन मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाके का विस्तृत दौरा करेंगे।

नितिन गडकरी के मुरीद हुए विक्रमादित्य

31 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय में रिव्यू बैठक बुलाई गई है। बैठक में एनएचएआई के अधिकारी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ब्रीफ करेंगे। मुख्यमंत्री भी परिवहन मंत्री के दौरे के दौरान साथ जाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से उठकर कार्य किया है और उन से हिमाचल के लिए आर्थिक मदद की उम्मीद करते हैं।

आपदा को लेकर विपक्ष पर बोला हमला

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि, विपक्ष इस आपदा के दौरान अपनी भूमिका निभाने में असफल रहा। विपक्ष ने सरकार मुख्यमंत्री पर आरोप लगाए हैं। जितना सरकार का दायित्व बनता है, उतना ही इस आपदा के दौरान विपक्ष का भी था। उन्हें साथ चल कर सरकार के साथ खड़ा होकर मदद करनी चाहिए थी। आपदा के दौरान से अब तक भाजपा के नेताओं का सुझाव नहीं आया बल्कि, उन्होंने सरकार की निंदा करने का कार्य किया है।

रिपोर्ट- विनोद