महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन आज, सलमान खान ने किया विश…पत्नी साक्षी ने पैर छू लिया क्रिकेटर का आशीर्वाद

Published
MS Dhoni Birthday
MS Dhoni Birthday

MS Dhoni Birthday: भारत के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (7 जुलाई) आज अपना 43वां जन्मदिन सलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर जहां एक तरफ उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे है तो वहीं, सलमान खान ने भी पोस्ट कर क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई दी। इतना ही नहीं, सलमान ने आधी रात को महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनका बर्थडे मनाया।

सलमान खान ने किया बर्थडे विश

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट किया है, जिसमें वे महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी ने ग्रीन प्रिंट वाली व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी है। वहीं, सलमान खान ब्लैक कलर की शर्ट में नजर आए। इस फोटो को शेयर करके एक्टर ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब।”

पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने क्रिकेटर के छुए पैर

इससे पहले एम एस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के मिड नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया। वीडियो में धोनी केक काटकर अपना जन्मदिन मनाते हुए दिख रहे हैं। केक काटने के बाद एम एस धोनी की पत्नी साक्षी मलिक क्रिकेटर के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुई दिखी।

लेखक: रंजना कुमारी