World of Bees: छोटी सी दिखने वाली मधुमक्खी (Bee) दुनिया की एक सामाजिक प्राणी है। वैसे तो कीटों का सामाजिक जीवन अपने उच्च शिखर पर होता है और कीटों की संख्या सभी प्राणियों से अधिक है। विकिपीडिया के अनुसार, मधुमक्खियों की दस हजार से अधिक जातियां आज भी जीवित हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि लगभग 100 जातियां ही ऐसी हैं जो सामाजिक हैं।
ये मधुमक्खियां एपिस (Apis) वंश की होती हैं। इनकी केवल चार स्पीशीज़ (जीवों के जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में सबसे बुनियादी और निचली श्रेणी) होती हैं।
तस्वीर के माध्यम से मधुमक्खियों की श्रेणी को समझाने का प्रयास किया गया है।
1- यूरोप की एपिस मेलिफिका
2- उष्ण कटिबंधी पूर्व देश की डॉरसेटा
3- एपिस इंडिका
4- एपिस फ्लोरिया
कैसे करें रानी मक्खी की पहचान?
मधुमक्खियों की पहचान मुख्यत: तीन रूप में होती है। जिनकी पहचान आप आसानी से कर सकते हैं।
पहला है पुंमधुप (Drone) मधुमक्खियाँ भी त्रिरूपी होती हैं और इनके तीनों रूप अधिक स्पष्ट होते हैं। इनकी सरलता से विभेदित किया जा सकता है। जिनमें पुंममधुप यानी ड्रोन ये नर मधुमक्खियां होती हैं, जो अनिश्चित अंडे से जन्म लेते हैं।
दूसरी होती हैं मादा मक्खियां जो अपने भुथरे उदर तथा बड़ी बड़ी आँखों के कारण पहचानी जाती हैं, जो बाँझ मादाएँ होती हैं, लेकिन ये कभी-कभी अंडे दे सकती हैं। ये ही पुंमधुप कहलाते हैं।
तीसरी और सबसे अहम मक्खी होती है रानी मक्खी जो अपने बड़े उदर से जो बंद पंखों के पीछे तक फैला होता है तथा पैरों पर पराग की छोटी टोकरी लपेटे होती हैं। रानी मक्खी एक दिन में 3,000 अंडे दे सकती हैं।
इनका सूचना तंत्र होता है बेहद मजबूत
BBC News में छपी एक स्टडी के अनुसार, शहद बनाने वाली मधुमक्खियों में एक तरह की सामाजिकता होती है। वो महत्वपूर्ण सूचनाएं छत्ते की दूसरी मधुमक्खियों तक पहुंचाती हैं। वैसे शहद बनाने वाली मधुमक्खियों का वैगल डांस मशहूर है- लेकिन यह शहद के छत्ते की आसपास मधुमक्खियों की आवाजाही है।
आपको यह जानकर हैरान हो जाएंगे की अलग-अलग प्रजातियों की मधुमक्खियां वैगल डांस के दौरान अपनी अलग आवाज़ निकालती हैं। वैसे मक्खियां कितनी स्मार्ट होती हैं, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जब एशियाई और यूरोपीय मधुमक्खियों को एक ही छत्ते में रखा गया तो एशियाई मधुमक्खियों ने यूरोपीय मधुमक्खियों की डांसिंग भाषा सीख ली। इसी बात से आप इनकी बुद्धि का भी आंकलन कर सकते हैं।
ये मक्खी कभी नहीं मारती हैं डंक
प्यारी सी दिखने वाली मधुमक्खियां अपने डंक मारने के लिए बेहद ही क्रूर मानी जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है सभी मक्खियां डंक नहीं मारती हैं। केवल मादा मक्खियां ही डंक मारती हैं। क्योंकि डंक मारने वाला हिस्सा वही अंग होता है जो अंडा रखता हैं।