वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, शिकारी गिरफ्तार

Published

शहडोल/मध्य प्रदेश: वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जंगली जानवर का शिकार कर मांस खाने वाले 3 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, दूसरे आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

शहडोल वन परिक्षेत्र  में जंगली जानवरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। आए दिन शिकारियों के जाल में फंसकर जानवरों की मौत हो रही है।  ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले के अमझोर वन परिक्षेत्र के पहाड़िया गांव से सामने आया है। 

शिकारी बिजली का करंट लगाकर जंगली जानवरों शिकार कर करते हैं। उसके बाद उनका मांस खाते हैं। शिकारियों को वन विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से जानवर का मांस और शिकार में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान बरामद किया गया है, आगे की कार्यवाही की जा रही है।

जिले के वन परिक्षेत्र अमझोर अंतर्गत पहाड़िया गांव में आरोपी जंगली सुअर में बिजली के करंट लगाकर कर उसका मांस पकाकर खा रहे थे। गांव के रामदीन, लल्लू और उधयभान को  को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शिव प्रसाद वन विभाग के अधिकरियो को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

रिपोर्ट: मो. मुनीर

लेखक: रोहन मिश्रा