मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला

Published

इंदौर/मध्य प्रदेश: मणिपुर की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। देशवासियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं, राजनीतिक पार्टियां भी पीड़ित महिलाओं के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। इंदौर में कांग्रेस नेताओं ने मणिपुर की घटना को लेकर शांति प्रदर्शन किया। 

मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्तओं ने रिगल चौराहे पर मोदी और योगी के पोस्टर लेकर विरोध दर्ज कराया। चौराहे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और सरकार को आड़े हाथों लिया। 

घटना को लेकर चिंटू चौक से का कहना है कि जहां देश के बड़े-बड़े नेता यूक्रेन युद्ध और फ्रांस के दंगों को रोक सकते हैं तो देश में हो रहे इन अत्याचारों को वहां कैसे नहीं रोक पा रहे हैं। सरकार को आड़े हाथों लेते कई आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत मणिपुर के मुख्यमंत्री को हटाना चाहिए।

बता दें कि, 4 मई को मणिपुर में हुई घटना का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। वीडियो में दो महिलाओं को बिना कपड़ों के परोड कराया जा रहा है। वहीं, कई लड़कों ने दोनों महिलाओं के योनी और स्तन पर भी हाथ लगाया। उनके साथ गैंगरेप की भी खबरें सामने आई हैं. जिसके बाद से देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस ने इसी घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला है।

रिपोर्ट: दाऊद कुरैशी 

लेखक: रोहन मिश्रा