नगर निगम कर्मचारियों की अवैध वसूली, प्रशासनिक कार्रवाई की धमकी

Published

रीवा/मध्य प्रदेश: नगर निगम के द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूल करने का मामला सामने आया है। नगर निगम कर्मचारी 5 रुपये की जगह 10 रुपये वसूल कर रहे हैं। वहीं, धमकी देकर मिनी ट्रक और टेंपो टैक्सी से 10 से 100 रुपये तक वसूल किया जा रहा है।

7 जुलाई 2023 से सभी तरह की बाजार बैठकी शुल्क की वसूली को समाप्त कर दिया गया। केवल रीवा नगर निगम के अंतर्गत आने वाले परिवहन में लगे वाहनों, 407 मिनी ट्रकों से 10 रुपये की जगह टेंपो टैक्सी वालों से 5 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था। लेकिन नगर निगम कर्मचारी अवैध तरीके से वसूली कर रहे हैं।

वाहन चालकों ने बताया कि नगर निगम कर्मचारी प्रशासनिक कार्रवाई की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इस अवैध वसूली का औसत हिसाब लगाया जाए तो 3-4 करोड़ सालाना अवैध वसूली होती है। 

इस घटना को लेकर हमने उपायुक्त राजस्व एम.एस. सिद्दीकी से बात की, उन्होंने कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई का भरोसा दिया लेकिन अभी भी अवैध वसूली जारी है। उपायुक्त राजस्व से बात करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होना बताता है कि नगर निगम के अधिकारियों को किसी का खौफ नहीं है।