कांग्रेस ने पंजाब में जारी की अपनी लिस्ट, 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Published
Congress Released Candidates List on 4 Lok Sabha seats
Congress Released Candidates List on 4 Lok Sabha seats

Congress Candidate List 2024: कांग्रेस ने पंजाब में अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। बता दें, कांग्रेस ने चार लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। गुरदासपुर से कांग्रेस ने सुखजिंदर रंधावा को अपना उम्मीदवार बनाया है। लुधियाना से अमरिंदर सिंह (राजा वारिंग), खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा और आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को पार्टी ने टिकट दिया है।

पंजाब में कांग्रेस ने किया 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

बता दें सातवें चरण में पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। राज्य में 1 जून को वोट डाले जाएंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे।

लेखक- प्रियंका लाल