सलमान खान के घर पर फायरिंग, बुरे फंसे लॉरेंस बिश्नोई-अनमोल!पुलिस ने लिया बड़ा ऐक्शन

Published
Salman Khan House Firing Case
Salman Khan House Firing Case

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान पर गोलीबारी अब लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई को भारी पड़ सकती है! सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस गुजरात के साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में ले सकती है। साथ ही सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम लगाने पर विचार कर रही है।

बता दें मुंबई के बांद्रा में 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इस मामले में शुक्रवार को अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया। वहीं अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। वहीं जांच में भी उसकी संलिप्तता सामने आयी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया।

लेखक-प्रियंका लाल